Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

आसमान से गिरी आफत…बिजली गिरने से मचा कोहराम, 8 लोगों की हुई मौत, 1 घायल

September 23, 2024

आसमान से गिरी आफत…बिजली गिरने से मचा कोहराम, 8 लोगों की हुई मौत, 1 घायल

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई है तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों में कुछ स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोरातराई गांव में आज अपराह्न् करीब डेढ़ बजे आकाशीय बिजली गिरने से कुछ स्कूली बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

राजनांदगांव जिले के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने कहा, कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बिजली गिरने से कुछ स्कूली बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक वह और राजनांदगांव के जिलाधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें