Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

CRPF कमाडेंट के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज, CBI कर रही जाँच

March 18, 2023

CRPF कमाडेंट के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज, CBI कर रही जाँच

लखनऊ: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक कमांडेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि सीबीआई ने सीआरपीएफ लखनऊ में तैनात कमाडेंट नीरज कुमार पांडेय के खिलाफ 5.61 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के अधिग्रहण अथवा कब्जे के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह संपत्ति उनकी आय से 108 प्रतिशत अधिक है।

उन्होने बताया कि पांडेय के लखनऊ, नोएडा, मिर्जापुर के अलावा दिल्ली में स्थित ठिकानो की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान, आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों के नाम पर रांची, वाराणसी, नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे पर करीब 4.6 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां मिली जबकि बैंक खातों में 1.02 करोड़ रुपये मिले। सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान आरोपी, उसके परिवार के सदस्यों द्वारा नियंत्रित कंपनियों के बैंक खाते में 6.18 करोड़ की नगदी पायी गयी। इसके अलावा करोड़ों रुपये के आभूषण, शेयरों की खरीद समेत चल/अचल संपत्ति के अधिग्रहण से संबंधित विभिन्न दस्तावेज मिले है। जांच अभी जारी है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें