प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिती में भाजपा मुख्यालय में मनाया दीवाली मिलन समारोह जिसमे दैनिक सवेरा के मुख्यसंपादक श्री शीतल विज भी रहे उपस्थित

नई दिल्ली: नई दिल्ली में भाजपा के दिवाली मिलन समारोह में बोलते हुए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को एक विकसित भारत बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि ये केवल शब्द नहीं हैं बल्कि जमीनी हकीकत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वोकल फॉर लोकल लोगों की ओर से है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

नई दिल्ली: नई दिल्ली में भाजपा के दिवाली मिलन समारोह में बोलते हुए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को एक विकसित भारत बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि ये केवल शब्द नहीं हैं बल्कि जमीनी हकीकत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वोकल फॉर लोकल लोगों की ओर से है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वार्टर में दिवाली मिलन समारोह में पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि छठ पूजा उत्सव ग्लोबल हो गया है। हमारे त्योहार अब ग्लोबल हो रहे हैं। दुनिया बेहद कठिन दौर से गुजरी है। मानव जाति के इतिहास में कोविड काल बेहद दर्दनाक है, जिसकी वजह से कई चीजें बदली हैं। हमारे कोविड के बाद पहली बार त्योहार का आनंद आया है।

वोकल फॉर लोकल के आह्वान को लोगों का समर्थन मिला है। इस एक सप्ताह में 4.5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का करोबार हुआ है। ये देश के लिए बहुत बड़ी बात होती है। इससे हर छोटे-मोटे व्यक्ति की कमाई होती है। मैं इसी ताकत के आधार पर कहता हूं कि हम विकसित भारत के संकल्प को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा सकते हैं।

पीएम मोदी ने मीडिया से लोगों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीपफेक को लेकर शिक्षित करने का भी आग्रह किया। बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी का भी एक डीपफेक वीडियो सामने आया था, जिसमें दावा किया गया था कि पीएम मोदी गरबा कर रहे हैं। हालांकि यह वीडियो फेक था।

पीएम मोदी ने कहा, एआई के कारण खासतौर से डीप फेक के कारण संकट आ रहा है। इस संकट के बारे में लोगों को जागरूक किया जा सकता है। अभी मैं एक वीडियो देख रहा था की मैं एक वीडियो में गरबा खेल रहा हू। मुझे खुद लगा की क्या बना दिया। पर यह चिंता का विषय है। बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

पीएम मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत की प्रगति अजेय है और देश अपनी सफलता की राह पर आगे बढ़ता रहेगा। पीएम मोदी ने भारत को विकसित भारत बनाने के अपने संकल्प को दोहराया और इस बात पर जोर दिया कि ये केवल बयानबाजी नहीं बल्कि जमीनी हकीकत है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ दैनिक सवेरा के मुख्य संपादक श्री शीतल विज भी उपस्थित थे।

- विज्ञापन -

Latest News