Site icon Dainik Savera Times

Hemkund Sahib के इस दिन से बंद हो रहे हैं कपाट

देहरादूनः उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। इस बार की चारधाम यात्र ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अभी तक 47 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन कर लिए हैं। इसी बीच सिक्खों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट बंद करने की तिथि का ऐलान कर दिया गया है।

पढ़ें बड़ी खबरें : भूकंप के झटकों से थर्राया ये देश, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 4000 के पार, देखें तबाही की भयनाक तस्वीरें

इस साल 11 अक्टूबर की दोपहर एक बजे हेमकुंड साहिब के कपाट पूरे विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि 11 अक्टूबर को दोपहर एक बजे हेमकुंड साहिब के कपाट विधि विधान से बंद कर दिए जाएंगे।

पढ़ें बड़ी खबरें : Maa Vaishno Devi की यात्रा हुई आसान, कुछ मिनटों में होगा घंटों का सफर, इस रूट को करें फॉलो

हेमकुंड साहिब के साथ लोकपाल लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के कपाट भी बंद किए जाएंगे। जिसके लिए यात्र बेस कैंप गोविंदघाट में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने उम्मीद जताई है कि कपाट बंद होने तक श्रद्धालुओं का आंकड़ा दो लाख पार कर जाएगा।

Exit mobile version