Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Droupadi Murmu और PM Modi ने Nagaland के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

December 1, 2023

Droupadi Murmu और PM Modi ने Nagaland के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने नागालैंड (Nagaland) के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए नागालैंड (Nagaland) के विकास और राज्य की सफलता की यात्रा के सुदृढ़ होने की कामना की है। एक्स पर एक पोस्ट में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने कहा, कि ‘राज्य स्थापना दिवस पर नागालैंड के निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! जीवंत लोगों और समृद्ध संस्कृति की भूमि, नागालैंड प्राकृतिक संसाधनों और शांत वातावरण से समृद्ध है। मैं नागालैंड के निवासियों की समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने नागालैंड (Nagaland) के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा, कि ‘नागालैंड (Nagaland) के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। राज्य के आकर्षक इतिहास, रंग-बिरंगे त्योहारों और सौहार्दपूर्ण लोगों की बहुत प्रशंसा की जाती है। यह दिन नागालैंड की विकास और सफलता की यात्रा को सुदृढ़ करें।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें