Site icon Dainik Savera Times

बाइक सवारों को 4km तक घसीटता रहा नशे में धुत कार चालक, वीडियो में कैद हुआ खौफनाक मंजर

नेशनल डेस्क: गुजरात के महिसागर जिले के हलोल-शामलाजी हाईवे पर मंगलवार रात दिल दहला देने वाली घटना हुई। नशे में धुत तेज रफ्तार कार चालक ने दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारी और उन्हें कार के बोनेट पर लगभग 4 किलोमीटर तक घसीटता चला गया। कार चालक एक सरकारी स्कूल टीचर था। इस घटना का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

घटना नेशनल हाईवे-48 पर मोडासा-लुनावाड़ा रोड के बाकोर इलाके की है। पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपी मनीष पटेल वडोदरा के जरोड गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल में शिक्षक हैं। वे लुनावाड़ा तहसील के काकाचिया गांव के निवासी हैं। उनके साथ उनके भाई मेहुल पटेल (किसान) भी कार में सवार थे। दोनों शराब के नशे में धुत थे।

ये भी पढ़ें: गुरुग्राम: चलती बस में बड़ा हादसा, ड्राइवर और कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

बाइक सवार बुरी तरह जख्मी

इस घटना में बाइक सवार दो व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। 50 वर्षीय दिनेशभाई वरगीभाई चारे को माथे, आंखों और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें लुनावाड़ा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 18-21 वर्षीय सुनील मच्छर को गोधरा सिविल अस्पताल में ले जाया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

महिसागर के डीएसपी कमलेश वासवा ने बताया कि दोनों आरोपी नशे में थे। मनीष पटेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 (मानव जीवन को खतरे में डालना), 324(2) (लापरवाही से गंभीर चोट पहुंचाना), 109(1) (हत्या का प्रयास), 61(2) (उकसावा) और 324(4) (संपत्ति को नुकसान) के तहत बाकोर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

VD : बाबा दीप सिंह जी का शहीदी दिवस 15 नवंबर, संगतों ने सेवा शुरू की

 

Exit mobile version