नई दिल्ली। दुबई एयर शो के दौरान भारतीय वायुसेना का तेजस फाइटर जेट हादसे का शिकार हो गया। यह घटना अल मकतूम एयरपोर्ट पर एक डेमो फ्लाइट प्रदर्शन के समय हुई। दुर्घटना में विंग कमांडर नमंश स्याल की दुखद मौत हो गई। नमंश स्याल हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के रहने वाले थे। भारतीय वायुसेना ने क्रैश के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी यानी औपचारिक जांच के आदेश दिए हैं। जिनकी एक आखिरी वीडियो सामने आई है।
नमंश स्याल का आखिरी वीडियो सामने आया
हादसे के बाद सोशल मीडिया पर विंग कमांडर नमंश स्याल का आखिरी वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नमंश स्याल दुबई एयर शो में भारत के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, यूएई में भारत के राजदूत दीपक मित्तल व विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (खाड़ी) असीम महाजन के साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उन्हें ग्रुप फोटो खिंचवाते हुए भी देखा गया।
BHARAT SALUTES ITS HERO.
RIP Wing Commander Namansh Syal — a warrior who touched the skies with courage and guarded the nation with pride. 🇮🇳💔Soar high, braveheart.
Om Shanti 🙏🕊️#Tejas #TejasCrash #DubaiAirShow pic.twitter.com/aNN7PBcTuH— Rebel_Warriors (@Rebel_Warriors) November 21, 2025
रक्षा मंत्री ने हादसे पर जताया दुख
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दुबई एयर शो में हवाई प्रदर्शन के दौरान एक बहादुर भारतीय पायलट के निधन से बेहद दुख हुआ है। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। इस कठिन समय में पूरा देश उनके परिवार के साथ खड़ा है।
कैसे हुआ हादसा
यह दुर्घटना शुक्रवार को फ्लाइंग डिस्प्ले के दौरान हुई। तेजस विमान अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया कुछ ही सेकंड में जमीन पर गिरकर क्रैश हो गया। इस घटना के बाद चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान और भारतीय सशस्त्र बलों के सभी रैंकों ने शोक संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना इस दर्दनाक क्षति पर गहरा दुख व्यक्त करती है और पायलट के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

