नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर समेत लगभग पूरे उत्तर भारत को घने कोहरे ने अपनी चपेट में ले लिया है। विजिबिलिटी कम होने से ट्रेन के साथ-साथ फ्लाइट्स भी देरी से चल रही हैं। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को कुल 128 उड़ानें रद्द हुई हैं। इसके चलते यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने की वजह से लोगों को सड़कों पर कुछ मीटर तक ही दिख रहा है, जिसकी वजह से गाड़ियां भी रेंगती नजर आ रही हैं।
इसके साथ ही एयरपोर्ट्स से लेकर रेलवे प्लेटफॉर्म तक यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है और लोग ठंड में इंतजार करने को मजबूर हैं। दिल्ली एयरपोर्ट ने कहा कि घने कोहरे के कारण फिलहाल फ्लाइट ऑपरेशन सीएटी-3 स्थितियों में किए जा रहे हैं, जिससे उड़ानों में देरी हो सकती है या उन्हें रद्द किया जा सकता है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ह्यएक्स पर लिखा, ‘हमारी ग्राउंड टीमें मौके पर मौजूद हैं और यात्रियों को बेहतर यात्र अनुभव देने के लिए उनकी पूरी मदद कर रही हैं।’
मेष: दिन शुभ रहेगा...