Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

सवारी बैठाने को लेकर हुए विवाद में ई-रिक्शा चालक की पीटकर हत्या

June 14, 2025

सवारी बैठाने को लेकर हुए विवाद में ई-रिक्शा चालक की पीटकर हत्या

दिल्ली के द्वारका साउथ इलाके में सवारी बैठाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया की एक ई-रिक्शा चालक की पीटकर-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस एक आरोपी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक की शिनाख्त धर्मेंद्र (30) के रूप में हुई है। जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस को इंदिरा गांधी अस्पताल से सूचना मिली कि एक शख्स की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

मृतक के भाई ने बताया कि 9 जून को सवारी बिठाने को लेकर उसके भाई का सेक्टर 10 मेट्रो स्टेशन के पास अन्य ई-रिक्शा चालकों से झगड़ा हो गया, अन्य ई-रिक्शा चालकों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसका गला सूज गया था। घटना के बाद वह उसे लेने सेक्टर 18 द्वारका आया था, जहां से दोनों भाई घर चले गए। अगले दिन धर्मेंद्र की तबीयत अचानक खराब हो गई। वह उसे अस्पताल लेकर गया, लेकिन हालत को देखकर डॉक्टरों ने उसे डीडीयू अस्पताल ले जाने की सलाह दी। वहां से जाने के दौरान धर्मेंद्र बेहोश होकर गिर गया जहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें- हापुड़ः कूलर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार, देखें वीडियो 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें