Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

कच्छ में आया 3.2 तीव्रता का भूकंप, इस महीने का तीसरा 

December 29, 2024

कच्छ में आया 3.2 तीव्रता का भूकंप, इस महीने का तीसरा 
Earthquake : गुजरात के कच्छ जिले में रविवार सुबह 3.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (ISR) ने यह जानकारी दी। जिला प्रशासन ने बताया कि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। गांधीनगर स्थित ISR ने बताया कि भूकंप सुबह 10.06 बजे आया और इसका केंद्र भचाऊ से 18 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में स्थित था। इस महीने जिले में तीन से अधिक तीव्रता वाला यह तीसरा भूकंप है। 23 दिसंबर को कच्छ में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था।  ISR के अनुसार, सात दिसंबर को जिले में 3.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें