Site icon Dainik Savera Times

इस राज्य में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

Maharashtra Earthquake

Maharashtra Earthquake

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटकों से धरती कांप गई। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 दर्ज की गई। झटके ज्यादा तेज नहीं थे, लेकिन अचानक धरती हिलने से लोगों में घबराहट फैल गई और कई जगह लोग डर के कारण घरों से बाहर निकल आए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में स्थित था। यह भूकंप जमीन के लगभग 10 किलोमीटर नीचे आया, जिसकी वजह से लखनऊ, गोंडा और आसपास के क्षेत्रों में इसका असर महसूस किया गया। सुबह के समय आए इन झटकों से लोग सतर्क हो गए।

भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। लखनऊ के कुछ इलाकों में लोगों ने खिड़कियों, दरवाजों और पंखों को हल्का हिलते हुए महसूस किया। वहीं गोंडा जिले में भूकंप का केंद्र होने के कारण झटके ज्यादा स्पष्ट थे, जिससे ग्रामीण इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही भूकंप हल्का हो, लेकिन इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे समय में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। यदि भूकंप के दौरान आप घर के अंदर हों तो किसी मजबूत मेज या फर्नीचर के नीचे जाकर सिर को ढक लें। बाहर हों तो खुले स्थान पर रहें और इमारतों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें। भूकंप के समय लिफ्ट का इस्तेमाल बिल्कुल न करें और सुरक्षित बाहर निकलने के लिए सीढ़ियों का प्रयोग करें।

Exit mobile version