Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Earthquake: सीकर में रात को भूकंप के झटकों से कांपी धरती, डर कर घरों से बाहर निकले लोग

December 15, 2025

Earthquake: सीकर में रात को भूकंप के झटकों से कांपी धरती, डर कर घरों से बाहर निकले लोग

नेशनल डेस्क: राजस्थान के सीकर जिले में बीती रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया। रात करीब 12 बजकर 4 मिनट पर अचानक ज़मीन हिलने लगी। झटके महसूस होते ही शहर और आसपास के इलाकों में लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके पलसाना और जीणमाता क्षेत्र में ज्यादा महसूस किए गए। इसके अलावा प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी इलाके में भी लोगों ने हल्के कंपन की शिकायत की। झटकों की तीव्रता ज्यादा नहीं थी और यह करीब 5 से 7 सेकंड तक महसूस किए गए। उस समय ज्यादातर लोग सो रहे थे, लेकिन कंपन के कारण उनकी नींद खुल गई।

ये भी पढ़ें: पिता ने तीन बेटियों सहित की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप

कई लोगों ने बताया कि झटकों के दौरान घरों में रखी चीजें हिलने लगीं, छत के पंखे डोलने लगे और दरवाजों से आवाजें आने लगीं। अचानक हुए इस कंपन से लोग सहम गए और एहतियात के तौर पर घर छोड़कर खुले स्थानों पर आ गए हालांकि राहत की बात यह रही कि भूकंप के झटके हल्के थे, इसलिए किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। झटके थमने के बाद भी लोग काफी देर तक बाहर ही रहे, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

भूकंप आने का कारण क्या होता है?

विशेषज्ञों के मुताबिक, भूकंप पृथ्वी के अंदर होने वाली हलचलों की वजह से आते हैं। धरती की ऊपरी सतह कई बड़ी टेक्टोनिक प्लेट्स से बनी होती है। जब ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं या खिसकती हैं, तो उनके बीच दबाव बनता है। यही दबाव जब अचानक बाहर निकलता है, तो ज़मीन में कंपन होता है और भूकंप के झटके महसूस होते हैं।

जानकारों का कहना है कि राजस्थान भूकंप के अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल नहीं है, इसलिए यहां आमतौर पर तेज भूकंप आने की संभावना कम रहती है।

Video: Haryana Cabinet Minister Anil Vij की कार से टकराई गाड़ी, मचा हड़कंप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें