Site icon Dainik Savera Times

Earthquake: भूकंप से हिली भारत के इन राज्यों की धरती, जानें कितनी रही तीव्रता

Earthquake

Earthquake

Earthquake: अरुणाचल प्रदेश एक बार फिर भूकंपीय गतिविधियों की चपेट में आ गया। राज्य के पश्चिमी कामेंग जिले में देर रात 12 बजकर 58 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 दर्ज की गई। राहत की बात यह रही कि इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

10 किलोमीटर की गहराई में था केंद्र
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) ने जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप का केंद्र धरती के अंदर लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। इसके निर्देशांक 27.45 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 92.11 डिग्री पूर्वी देशांतर दर्ज किए गए। जिस समय भूकंप आया, उस वक्त अधिकांश लोग गहरी नींद में थे, जिससे कई लोगों को हल्का कंपन महसूस हुआ।

ये भी पढ़ें- सर्दी की होगी विदाई, उत्तर भारत में तापमान बढ़ा, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

 

 

भूकंपीय गतिविधियों का रहा है इतिहास
अरुणाचल प्रदेश भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। इससे पहले 28 जुलाई 2025 को राज्य के तिरप जिले में 3.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। उस समय भूकंप का केंद्र 27.06 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 95.42 डिग्री पूर्वी देशांतर पर, लगभग 7 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

ये भी पढ़ें- आज का राशिफल: आज किसके हाथ लगेगी सफलता, तो कौन होगा निराश?

 

सिक्किम में भी सुबह-सुबह हिली धरती
इसी बीच, सुबह 5 बजकर 38 मिनट पर सिक्किम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। NCS के अनुसार, भूकंप का केंद्र सिक्किम के नामची क्षेत्र में था और इसकी गहराई लगभग 5 किलोमीटर मापी गई। हालांकि यहां भी किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

लगातार हो रही इन हल्की भूकंपीय घटनाओं ने एक बार फिर पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के खतरे की ओर ध्यान खींचा है। विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों को सतर्क रहने और आपदा प्रबंधन से जुड़ी सावधानियों के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है।

Exit mobile version