Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत की अध्यक्षता में जी-20 के भव्य आयोजन की गूंज

September 10, 2023

भारत की अध्यक्षता में जी-20 के भव्य आयोजन की गूंज

अगले आयोजन के लिए ब्राजील को खीचनीं होगी बड़ी लकीर
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में जी-20 का भव्य आयोजन कर आगले जी- 20 आयोजन के लिए ब्राजिल के सामने चुनौती पेश कर दी। यकीनन भारत ने जिस तरह से बीते करीब 10 महिने के दौरान देश के हर हिस्से में जी -20 की बैठको का आयोजन कर देश और दुनिया को जी-20 के महत्व के बारे में बताया और शिखर सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह एक मिसाल बन गया है। लिहाज़ा इस मिशाल को बरकरार रखने के लिए ब्राजील को एक बड़ी लकीर खिचनी होगींष इसके लिए ब्रजील को आज से ही अपनी तैयायों में जुटना होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जी -20 शिखर सम्मेलन के उपरान्त ब्राजील को अगले जी-20 की अध्यक्षता सौंप दी। प्रधानमंत्री ने ब्राजील के राष्ट्रपति को जी-20 की अध्यक्षता की जिम्मेदारी सौपते हुए आश्वासन दिया की भारत अगले जी-20 के आयोजन के लिए पूरा सहयोग देने को तैयार है। भारत को नवम्बर 2022 में जी-20 की अध्यक्षता का जिम्मा मिला तब से ही भारत ने जी-20 के आयोजन को लेकर अपनी रुप रेखा बनानी शुरु कर दी। दुनिया के सामने जी-20 को लेकर किन कार्यक्रमों को आगें बढ़ाना था इस पर बिते 10 महीने से लगातार काम चल रहा था। जी-20 वर्किंग ग्रुप और अन्य संगठनों के साथ बिते 10 महीने के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में 60 स्थानों पर 220 बैठकें आयोजित की। इनमें उन तमाम विषयों पर लगातार मंथन किया गया जिसकी जरुरत वास्तव में आज आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए थी। इन विषयों पर पारित विषयों को अंतिम रुप दिया गया और जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए वह दस्तावेज तैयार हुए जिस पर जी-20 देशों के राष्ट्राअध्यक्षों ने एक स्वर में अपनी सहमती जताई।यह क्षण भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लिए ऐतिहासिक हो गया। गौरतलब है कि ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका जौसे देशों ने कहा कि हम जी-20 की भारत की अध्यक्षता को लेकर हम कायल है इसी रास्तें पर हम आगे चलेगें और दुनिया को समाधान का रास्ता दिखायेगें।

दरअसल अन्तर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के प्रमुख मंच जी -20 के प्रति अपनी प्रतिबध्ता दोहताते हुए अगले तीन अध्यक्षों ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और अमरिका ने भारत की अध्यक्षता को ऐतिहासिक प्रगति बताया। 2024 में ब्राजील की अध्यक्षता, 2025 में दक्षिण अफ्रीका और 2026 में अमरिका जी-20 की मेजबानी करेगा। लिहाजा भारत की जी-20 की ऐतिहासिक सफलता के बाद ब्राजील के सामने एक बड़ी चुनौती बन गई है कि वह अगलें वर्ष अपने देश में आयोजित होने वाले जी-20 की सफलता को लेकर कार्यक्रमों को किस तरह से रुप देते है। प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने कहा कि हम ऐसे भविष्य की बात कर रहे जिनमें हम ग्लोबल विलेज से आगे ग्लोबल फैमिली बनता देखें। इस लाईन को ब्रजील अगलो जी-20 शिखर सम्मेलन में किस हद तक आगे ले जायेगा यह देखने की बात होगीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें