Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

ED ने झारखंड के CM को फिर भेजा समन, 27 से 31 जनवरी के बीच उपस्थित होने को कहा

January 23, 2024

ED ने झारखंड के CM को फिर भेजा समन, 27 से 31 जनवरी के बीच उपस्थित होने को कहा

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जमीन घोटाला मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फिर समन भेजा है। ईडी ने सोमवार को सीएम को पत्र भेजकर 27 जनवरी से 31 जनवरी के बीच उपस्थित होने को कहा है। ईडी के अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सीएम हेमंत सोरेन को फिर से समन जारी किया गया है। इस बार एजेंसी ने सीएम को 27 जनवरी से 31 जनवरी के बीच अपने बयान दर्ज कराने को कहा है। इनमें से जो डेट सीएम हेमंत अपने लिए ठीक समझे, उस डेट पर ईडी के समक्ष अपने बयान दर्ज करा सकते हैं। बता दें, इससे पहले सीएम को 8 समन भेजे गए थे, लेकिन सीएम हेमंत सोरेन बयान दर्ज कराने के लिए पेश नहीं हुए थे। इसके बाद टीम रांची पहुंच गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें