Site icon Dainik Savera Times

ED ने धनशोधन मामले में भी Manish Sisodia को बनाया आरोपी

नई दिल्ली (अमन): आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन (ईडी) निदेशालय ने गुरुवार को अदालत में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर किया। यह पहली बार है जब सप्लीमेंट्री चार्जशीट में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को ईडी ने आरोपी बनाया है। ईडी ने उन्हें मुख्य साजिशकर्ता बताया है।

राउज एवेन्यू अदालत में दो हजार पन्नों का पूरक आरोप पत्र दाखिल किया। इसमें से 271 पेजों में आबकारी नीति घोटाले की कड़ियों को जोड़ते हुए साजिश का खुलासा किया गया है। घोटाले से जुड़े लोगों के संबंध को जोड़ने के लिए ईडी ने दो हजार पेज के दस्तावेज अदालत में पेश किए हैं। ईडी ने दावा किया है कि बीआरएस की नेता के कविता एवं वाईएसआर कांग्रेस के सांसद एम श्रीनिवासुलु रेड्डी समेत कई अन्य जांच के दायरे में हैं।

Exit mobile version