Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

संजय भंडारी से जुड़े धनशोधन मामले में ED ने 5 घंटे तक की रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ

July 15, 2025

संजय भंडारी से जुड़े धनशोधन मामले में ED ने 5 घंटे तक की रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ

नई दिल्ली: ब्रिटेन में स्थित शस्त्र सलाहकार संजय भंडारी और कुछ अन्य से जुड़े धनशोधन मामले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति एवं कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा से करीब 5 घंटे तक पूछताछ की। रॉबर्ट वाड्रा (56) सुबह 11 बजे के बाद मध्य दिल्ली स्थित ईडी के कार्यालय पहुंचे। उनके साथ केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी थीं। सूत्रों ने बताया कि पूछताछ शाम 5 बजे के बाद समाप्त हो गई और पूछताछ के दौरान वाड्रा एक बार भोजनावकाश के लिए बाहर गए। सूत्रों ने बताया कि रॉबर्ट वाड्रा का बयान धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि वाड्रा को पूछताछ के लिए फिर से बुलाया जा सकता है, क्योंकि वह भंडारी और उसके परिवार के सदस्यों के साथ अपने वित्तीय संबंधों के बारे में कुछ सवालों के जवाब देने में कथित तौर पर ‘विफल’ रहे।

ये भी देखें :- इस क्रिकेटर ने छोड़ी कप्तानी, T20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद फैसला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें