Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

तृणमूल सांसद के निवास पर ईडी की छापेमारी; पकड़ी गई 60 करोड़ रुपए की गड़बड़ी

September 9, 2026

तृणमूल सांसद के निवास पर ईडी की छापेमारी; पकड़ी गई 60 करोड़ रुपए की गड़बड़ी

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से राज्यसभा सांसद नदीमुल हक के मीडिया संगठन पर प्रवर्तन निदेशालय की ओर से सोमवार को शुरू किया गया तलाशी अभियान मंगलवार को समाप्त हुआ। इस दौरान कई प्रकार की वित्तीय अनियमितताएं भी प्रकाश में आई। सूत्रों का कहना है कि अखबार-ए-मशरिक से जुड़े खातों में 60 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता पकड़ी गई हैं। यह उर्दू का अखबार है।

इसके अलावा, अखबार से जुड़े खातों में कई अन्य वित्तीय अनियमितता भी सामने आई हैं। ईडी के मुताबिक, हवाला से जुड़े संदिग्ध लेन-देन भी सामने आए। यह तलाशी अभियान उस शिकायत के बाद शुरू किया गई, जिसमें यह कहा गया था कि तृणमूल पार्टी से जुड़ा फंड इस मीडिया संगठन को पहुंचाया जा रहा है।

गौरतलब है कि जांच एजैंसी ने अखबार-ए-मशरिक के दफ्तर में तलाशी अभियान के दौरान कई अहम दस्तावेज भी खंगाले। नदीमुल हक से भी इस बारे में पूछताछ की गई। इस अखबार का दफ्तर सैंट्रल कोलकाता के पार्क सर्कल एरिया में स्थित है। ईडी के मुताबिक, लेनदेन से जुड़े कागजी और डिजिटल दस्तावेजों की भी पड़ताल की गई।

हालांकि, जांचकर्ताओं ने इस बात का दावा किया कि अब तक 60 करोड़ रुपए के लेन-देन से जुड़ा कोई भी ठोस सबूत नहीं मिला है। नदीमुल हक से जब इस बारे में पूछा गया, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। वहीं, ईडी ने दावा किया कि लेनदेन संदिग्ध थे, इसलिए अब इस बात की जांच की जा रही है कि क्या यह लेन-देन हवाला के जरिए किए गए थे या नहीं?

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें