Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Patna से आरा तक ED की छापेमारी, इस बड़े कारोबारी के ठिकानों पर भी Raid

March 16, 2024

Patna से आरा तक ED की छापेमारी, इस बड़े कारोबारी के ठिकानों पर भी Raid

पटना: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार में कथित अवैध रेत खनन से जुड़े धनशोधन के मामले की जांच के तहत राज्य में शनिवार को फिर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि भोजपुर जिले के आरा शहर के आसपास छापेमारी की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि एक कारोबारी और उससे जुड़े कुछ लोगों के परिसरों में छापे मारे जा रहे हैं।

केंद्रीय एजेंसी ने पिछले हफ्ते इस मामले में सुभाष यादव नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था जो कथित तौर पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से जुड़ा है। ईडी का मामला बिहार पुलिस की ओर से ‘ब्रॉडसंस कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड’ नामक कंपनी और इसके निदेशकों के खिलाफ दर्ज 20 प्राथमिकियों से उपजा है। इन प्राथमिकियों में आरोप लगाया गया है कि वे ई-चालान का उपयोग किए बिना रेत के अवैध खनन और बिक्री में लिप्त थे।

बिहार में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) नेता राधा चरण साह, उनके बेटे कन्हैया प्रसाद और ब्रॉडसन कमोडिटीज के निदेशकों मिथिलेश कुमार सिंह, बबन सिंह और सुरेंद्र कुमार जिंदल को पिछले साल ईडी ने गिरफ्तार किया था और वे वर्तमान में न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ नवंबर 2023 में पटना की एक विशेष पीएमएलए अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें