Site icon Dainik Savera Times

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोलकाता में कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को 2021 के मनी लॉन्ड्रिंग मामले से संबंधित कोलकाता में कई स्थानों पर छापेमारी की। पहले इस मामले की जांच सीबीआई कर रही थी। सूत्रों ने बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित मामले में जो छापेमारी की गई है उसका कुछ विदेशी संबंध भी है। शहर में आठ अलग-अलग स्थानों पर समानांतर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें न्यू अलीपुर, जोधपुर पार्क स्थित साउथ सिटी आवासीय परिसर, लेक टाउन और जादवपुर भी शामिल है।

ईडी की टीमों को केंद्रीय सश पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवान सुरक्षा दे रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि मामले में मुख्य आरोप विभिन्न मल्टी-लेवल मार्केटिंग योजनाओं के तहत अवैध रूप से सार्वजनिक जमा राशि इकट्ठा करने से संबंधित है, जैसा कि सारदा समूह और रोज वैली समूह जैसे पोंजी घोटाले के मामलों में हुआ था। सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के अलावा ओडिशा, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों में भी इस तरह की जमा वसूली की गई। इन राज्यों के विभिन्न शहरों में ऑपरेटरों के दफ्तरों और एजेंटों के नेटवर्क फैले हुए हैं। इस मामले में वित्तीय संलिप्तता हजारों करोड़ रुपये की है।

Exit mobile version