Site icon Dainik Savera Times

AAP का एक और नेता ED की रडार पर…MLA अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर छापेमारी

नेशनल डेस्क: केजरीवाल सरकार के मंत्री इन दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रडार पर हैं। संजय सिंह के बाद अब ED ने AAP नेता और विधायक अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर छापा मारा है। मंगलवार सुबह ED अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर पहुंची और छापेमारी की, फिलहाल ED अभी ठिकानों पर तलाशी ले रही है।

क्या है अमानतुल्लाह के खिलाफ आरोप
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने पिछले दिनों अमानतुल्लाह के खिलाफ दिल्ली वक्फ बोर्ड के कामकाज में वित्तीय हेराफेरी और अन्य अनियमितताओं से जुड़े मामले में FIR दर्ज करवाई थी। ईडी ने इसी एफआईआर के आधार पर अमानतुल्लाह के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की है।

 

वहीं अमानतुल्ला खान पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए 32 लोगों को अवैध रूप से नियमों का उल्लंघन करते हुए भर्ती किया। साथ ही AAP नेता पर यह भी आरोप है कि उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड के धन का दुरुपयोग किया है, जिसमें दिल्ली सरकार से सहायता अनुदान शामिल है

Exit mobile version