Site icon Dainik Savera Times

ED ने वर्धमान ग्रुप के अध्यक्ष के ‘डिजिटल अरैस्ट’ मामले में 1.76 करोड़ रुपए की धनराशि जब्त की

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा कि उसने लुधियाना के प्रसिद्ध उद्योगपति एसपी ओसवाल के ‘डिजिटल अरैस्ट’ से जुड़ी धन शोधन जांच के तहत एक ‘म्यूल’ बैंक खाते में जमा 1.76 करोड़ रुपए की धनराशि जब्त कर ली है। ईडी के बयान में कहा गया कि यह धनराशि मृत्युंजय मल्टीट्रेड नामक एक इकाई के बैंक खाते में पड़ी थी और इस बैंक खाते का इस्तेमाल ‘डिजिटल अरैस्ट’ जैसे विभिन्न साइबर अपराधों से अíजत अपराध की आय को प्राप्त करने और उसे स्थानांतरित करने के लिए किया जाता था।

पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने इस धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था, जिसका संज्ञान ईडी ने लिया। एजैंसियों के अनुसार, वर्धमान ग्रुप के अध्यक्ष ओसवाल को अगस्त 2023 में सीबीआई के अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करने वालों ने ‘डिजिटल अरैस्ट’ कर लिया था और उनसे 7 करोड़ रुपए की उगाही की थी। जांच में पता चला कि साइबर अपराध से प्राप्त धन को कई बैंक खातों में भेजा गया और ये खाते ‘आíथक रूप से कमजोर’ व्यक्तियों को ऋण की व्यवस्था करने या रोजगार प्रदान करने के झूठे वादे करके खोले गए थे। ईडी ने इस मामले में 2025 में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

Exit mobile version