Dainik Savera Times

ED ने CM Gehlot के बेटे को FEMA मामले में भेजा नोटिस, पूछताछ के लिए किया तलब

नई दिल्ली : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुख्यमंत्री गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को फेमा मामले में नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया है।

वहीं सीएम गहलोत ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि, 25 अक्टूबर को हमने राजस्थान की महिलाओं के लिए कांग्रेस की गारंटियां लांच की और अगले ही दिन 26 अक्टूबर को ED ने राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के यहां रेड की। आगे उन्होंने कहा कि, उनके बेटे वैटे वैभव गहलोत को ED में हाज़िर होने का समन भेजा है। सीएम अशोक गहलोत ने आगे कहा, “अब आप समझ सकते हैं, जो मैं कहता आ रहा हूँ कि राजस्थान के अंदर ED की रेड रोज इसलिए होती है क्योंकि BJP ये नहीं चाहती कि राजस्थान में महिलाओं को, किसानों को, गरीबों को कांग्रेस द्वारा दी जा रही गारंटियों का लाभ मिल सके।”

Exit mobile version