नेशनल डेस्कः देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET 2026 को लेकर बड़ा विवाद सामने आया था। परीक्षा के दौरान पेपर लीक होने की खबरों के बाद छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिली। मामले ने पूरे देश में बड़ा रूप ले लिया, जिसके बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने परीक्षा रद्द करने का फैसला किया था। अब एनटीए ने घोषणा की है कि NEET 2026 की परीक्षा दोबारा 21 जून को आयोजित की जाएगी।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर NEET परीक्षा को लेकर कई अहम जानकारियां दीं। उन्होंने माना कि इस मामले में बड़ी गलती हुई है और सरकार छात्रों के साथ खड़ी है। साथ ही उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए कई बड़े बदलावों का ऐलान भी किया।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “..जो अब परीक्षा होगी, उसकी कोई फीस नहीं होगी। विद्यार्थियों पर कोई आर्थिक बोझ ना आए, हम उसका दायित्व ले रहे हैं…परीक्षा का समय भी बढ़ाया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से लेकर 5:15 बजे तक होगी…” pic.twitter.com/ADsXE6xJJR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 15, 2026
अगले साल से NEET परीक्षा होगी ऑनलाइन
शिक्षा मंत्री ने बताया कि अगले साल से NEET परीक्षा का तरीका पूरी तरह बदल दिया जाएगा। अब परीक्षा OMR शीट पर नहीं होगी, बल्कि कंप्यूटर आधारित यानी ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। सरकार का मानना है कि इससे पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी और परीक्षा प्रक्रिया ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बनेगी।
दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों को राहत
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 21 जून को दोबारा होने वाली NEET 2026 परीक्षा के लिए छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं डाला जाएगा। इसके लिए परीक्षा फीस वापस की जाएगी। इसके अलावा छात्रों को अपनी पसंद का परीक्षा शहर चुनने का एक और मौका दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें एक सप्ताह का समय मिलेगा ताकि वे सुविधानुसार अपना परीक्षा केंद्र चुन सकें।
परीक्षा का समय भी बढ़ाया जाएगा
सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि परीक्षा का समय पहले से ज्यादा रखा जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों को OMR शीट भरने और प्रश्नों को ध्यान से पढ़ने के लिए पर्याप्त समय देना है ताकि परीक्षा के दौरान जल्दबाजी या तनाव कम हो।
हमसे चूक हुई हैः धर्मेंद्र प्रधान
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा “हमसे चूक हुई है, हम इसे स्वीकार करते हैं। सरकार छात्रों के साथ है और पेपर लीक करने वालों को किसी भी हालत में नहीं छोड़ा जाएगा।” उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि भविष्य में परीक्षा लीक न हो और इसके लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
CBI करेगी मामले की जांच
धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच CBI कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी मामले की तह तक जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
छात्रों से बिना डर परीक्षा देने की अपील
शिक्षा मंत्री ने छात्रों से अपील की कि वे डर या तनाव में न आएं और पूरी तैयारी के साथ परीक्षा दें। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के हित में काम कर रही है और परीक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं।
NTA में भी किए गए बदलाव
उन्होंने यह भी कहा कि NTA में कई सुधार किए गए हैं और अब एजेंसी सक्षम अधिकारियों के हाथों में है। सरकार का उद्देश्य है कि भविष्य में परीक्षाएं निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से आयोजित हों।
मेष: दिन शुभ रहेगा...