Egg Auction: लद्दाख के लेह जिले से अनोखी तस्वीर सामने आई है। ईरान में जारी संकट के बीच वहां के पीड़ितों की मदद के लिए स्थानीय लोग खुलकर आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में लेह में एक अनोखी पहल देखने को मिली, जहां राहत राशि जुटाने के लिए नीलामी का आयोजन किया गया। खुले मैदान में आयोजित इस नीलामी में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने जरूरतमंदों की मदद के लिए दिल खोलकर बोली लगाई। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा एक साधारण अंडे की रही, जिसकी बाजार कीमत करीब 10 रुपये है, लेकिन नीलामी में यह 25 हजार रुपये में बिका।
#WATCH | Leh, Ladakh: People of Leh district give different types of donations for Iran victims. During this, one egg was auctioned for Rs 25 thousand.
A local resident, Shabir Hussain, says, “… Everyone knows that the price of an egg is Rs 10. I didn’t pay Rs 25 thousand… pic.twitter.com/yGSD4NVXRc
— ANI (@ANI) April 5, 2026
अंडे की ऊंची बोली के पीछे भावनात्मक संदेश
स्थानीय निवासी शब्बीर हुसैन ने 25 हजार रुपये में यह अंडा खरीदा। उन्होंने बताया कि यह केवल खरीद नहीं, बल्कि एक संदेश है। उनका कहना था कि ईरान में बच्चों और आम लोगों की स्थिति बेहद चिंताजनक है और इस तरह की पहल के जरिए वे आर्थिक सहयोग के साथ-साथ अपनी एकजुटता भी दिखाना चाहते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर वे पीड़ितों के लिए हर संभव बलिदान देने को तैयार हैं। यह भावना वहां मौजूद अन्य लोगों में भी देखने को मिली, जो इस पहल में सक्रिय रूप से शामिल हुए।
खाने से लेकर ज्वेलरी तक का दान
इस अभियान में सिर्फ नीलामी ही नहीं, बल्कि अलग-अलग तरीकों से भी सहयोग किया जा रहा है। लोग खाने-पीने की चीजें, नकद राशि और यहां तक कि ज्वेलरी भी दान कर रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा मदद ईरान के जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा सके।
मेष: दिन शुभ रहेगा...