Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘लानत है ऐसे लोगों पर’, बुजुर्ग शख्स ने मॉल में लड़की को गलत तरीके से छुआ और…VIDEO Viral

October 30, 2023

‘लानत है ऐसे लोगों पर’, बुजुर्ग शख्स ने मॉल में लड़की को गलत तरीके से छुआ और…VIDEO Viral

नेशनल डेस्क: बेंगलुरु के एक मॉल में एक लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और इस मामले में जांच की जा रही है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बुजुर्ग शख्स मॉल में भीड़ का फायदा उठाता है और लड़की की पीठ को छूता है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि शख्स ने महिला को गलत तरीके से छुआ और दूसरी जगह चला गया। महिला एक दम से बुजुर्ग की हरकत से सकपका गई लेकिन किसी से कुछ कहती नहीं।

 

वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अपलोडर ने बताया कि यह घटना लुलु मॉल (LULU mall) में हुई है। कैप्शन में लिखा गया कि घटना शाम लगभग 6.30 बजे लुलु मॉल फंटुरा बेंगलुरु में रिकॉर्ड की गई। वीडियो में यह शख्स आसपास मौजूद महिलाओं और लड़कियों के साथ ऐसी हरकत कर रहा था।’ व्हिसलब्लोअर ने कहा, ’सबसे पहले जब मैंने उसे भीड़-भाड़ वाले इलाके में देखा तो मुझे उस पर शक हुआ और मैं उसका वीडियो रिकॉर्ड करने लगा।

 

सिक्योरिटी के पास जाकर मैंने इसकी शिकायत की, फिर हमने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। इसलिए मॉल प्रबंधन और सुरक्षा को सूचित किया गया, उन्होंने कहा कि वे उस व्यक्ति को ढूंढने और कार्रवाई करने का प्रयास करेंगे। लानत है ऐसे लोगों पर।’ वहीं मगदी रोड पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लेते हुए प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें