Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

हथिनी माधुरी के लिए नई शुरुआत: कोल्हापुर में वंतारा का पुनर्वास केंद्र प्रस्तावित

August 7, 2025

हथिनी माधुरी के लिए नई शुरुआत: कोल्हापुर में वंतारा का पुनर्वास केंद्र प्रस्तावित

कोल्हापुर: वंतारा वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन प्रोजेक्ट ने एक बड़ा प्रस्ताव रखते हुए नंदनी गांव, कोल्हापुर में एक सैटेलाइट पुनर्वास केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है। यह कदम जैन मठ, स्थानीय समुदाय और महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से उठाया गया है, जिसका उद्देश्य माधुरी की देखभाल को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करना है।

वंतारा द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि संस्था ने कभी भी हथिनी माधुरी के कोल्हापुर से स्थानांतरण की पहल नहीं की थी। यह कदम सुप्रीम कोर्ट और बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेशों के अंतर्गत लिया गया था, जिसमें वंतारा की भूमिका केवल एक पुनर्वास स्थल के रूप में रही।

सांस्कृतिक आस्था का सम्मान

बयान में वंतारा ने जैन मठ और कोल्हापुरवासियों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए कहा, “हम समझते हैं कि माधुरी दशकों से जैन मठ का हिस्सा रही हैं और उनका धार्मिक, सांस्कृतिक तथा भावनात्मक महत्व अपार है। हमने कभी भी इन भावनाओं को ठेस पहुँचाने का इरादा नहीं रखा।”

कोल्हापुर वापसी का समर्थन

वंतारा ने स्पष्ट किया कि यदि अदालत माधुरी की कोल्हापुर वापसी की अनुमति देती है, तो वह पूर्ण पशु चिकित्सा सहायता और तकनीकी सहयोग देने को तैयार है। संस्था ने कहा कि वह जैन मठ और महाराष्ट्र सरकार द्वारा दायर किसी भी पुनर्वास याचिका का समर्थन करेगी।

प्रस्तावित पुनर्वास केंद्र की प्रमुख विशेषताएं:

हाइड्रोथेरेपी और तैराकी के लिए विशेष जल कुंड

शारीरिक उपचार के लिए लेजर थेरेपी और क्लिनिक

जंजीरों से मुक्त हरित खुले क्षेत्र

रात्री विश्राम हेतु ढके हुए संरक्षित आश्रय

पैरों और जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए रबरयुक्त फर्श व सॉफ्ट सैंड टीले

24×7 ऑन-साइट पशु चिकित्सा सुविधा

प्राकृतिक व्यवहार प्रोत्साहित करने हेतु रेत का गड्ढा

वंतारा ने यह भी स्पष्ट किया कि यह प्रस्ताव किसी प्रकार का श्रेय लेने या दबाव बनाने का प्रयास नहीं है, बल्कि अदालत के किसी भी निर्णय को सहयोगात्मक रूप से क्रियान्वित करने की पहल है।

ये भी पढ़ें : तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के बीच घरेलू निवेशकों का भरोसा, बाजार को सहारा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें