Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंद्रपुर जंगल के अलग-अलग हिस्सों में हाथी, बाधिन मृत मिले

October 3, 2023

चंद्रपुर जंगल के अलग-अलग हिस्सों में हाथी, बाधिन मृत मिले

चंद्रपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के जंगल में बीते 24 घंटे में अलग-अलग हिस्सों से एक हाथी और एक बाघिन का शव मिला है। एक वन अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मुख्य वन संरक्षक डॉ. जितेंद्र रामगांवकर ने बताया कि वैनगंगा नदी पार कर गढ़चिरौली से चंद्रपुर में प्रवेश करने वाला एक हाथी मंगलवार सुबह जिला मुख्यालय से लगभग 74 किलोमीटर दूर सिदेवाही तहसील के चिटकी गांव में मृत मिला।

उन्होंने बताया कि यह हाथी एक झुंड का हिस्सा था, जो कुछ महीने पहले ओडिशा से गढ़चिरौली पहुंचा था। रामगांवकर के मुताबिक, भद्रावती वन श्रृंखला में उपखंड संख्या 211 में सोमवार को एक बाधिन का शव मिला। उन्होंने बताया कि बाधिन के दांत, पंजे और मूंछें सुरक्षित हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी मौत का कारण पता चल सकेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें