
employee was trapped in a freight elevator and died : हिसार। शहर की एक स्वीट शॉप में सोमवार सुबह हुए भयावह हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। माल ढोने वाली लिफ्ट में फंसने से 24 वर्षीय युवक जसबीर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तेज झटके के कारण उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। घटना के बाद दुकान और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, जबकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
जसबीर पहली बार अपने रिश्तेदार के साथ इस दुकान पर काम करने आया था। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पुलिस इसे दुर्घटना मान रही है, लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 6 बजे जसबीर दुकान की दूसरी मंजिल से सामान लाने के लिए माल ढोने वाली लिफ्ट से ऊपर जा रहा था। इसी दौरान उसकी गर्दन लिफ्ट के दरवाजे में फंस गई। लिफ्ट चलते ही जोरदार झटका लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दुकान संचालक अनिल गोयल के अनुसार दुकान पर कार्यरत हलवाई विजय शनिवार रात अपने रिश्तेदार जसबीर को साथ लेकर आया था। रात को वह दुकान में ही रुका। रविवार सुबह वह सामान लाने के लिए लिफ्ट से ऊपर गया, जहां हादसा हो गया। संचालक का कहना है कि यह लिफ्ट कर्मचारियों के आवागमन के लिए नहीं, बल्कि केवल सामान ढोने के लिए उपयोग की जाती है। एसएचओ अमित कुंडू ने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। प्रारंभिक जांच में मामला हादसे का प्रतीत होता है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...