Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस और गो तस्करों में मुठभेड़, एक घायल, दो गिरफ्तार

June 22, 2026

पुलिस और गो तस्करों में मुठभेड़, एक घायल, दो गिरफ्तार

Encounter between police and cow smugglers : रामपुर। केमरी पुलिस की रविवार की रात गो तस्करों से मुठभेड़ हो गई। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली लगने से एक गो तस्कर घायल भी है।

पुलिस को दोनों के पास से तमंचा बाइक, गोकशी करने के उपकरण मिले हैं। थाना केमरी पुलिस की ओर से किसी मुखबिर की सूचना पर पीलाखार नदी डैम से जनूनागर जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान डैम की तरफ से दो व्यक्ति बाइक से आते दिखाई दिए। पुलिस की गाडी को देखकर वापस भागने का प्रयास किया, जिससे बाइक अंसतुलित होकर फिसल गई। पुलिस टीम की ओर से उन्हें रुकने को कहा गया, किन्तु स्वयं को घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को दाएं पैर में गोली लगी और वह नीचे गिर गया। दूसरे ने भागने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सका। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। गोली से घायल व्यक्ति ने अपना नाम भूरा बताया। वह पुत्र ग्राम भैसोडी थाना मिलक का है। उसे सीएचसी बिलासपुर में भर्ती कराया है। दूसरा साथी मुकीम भी ग्राम भैसोडी का है। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि घायल भूरा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। उस पर 11 मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है। केमरी थाना प्रभारी हिमांशु चौहान ने बताया कि दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दोनों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा जाएगा।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें