
जींद : जींद में पुलिस की बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में 2 बदमाशों की टांग में गोली लगी है। इनकी पहचान मोहित शर्मा निवासी इंद्रगढ़, रोहतक और मोहित जांगड़ा शामलो कलां, जींद के रूप हुई है। घायलों को जींद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पकड़े गए बदमाशों पर गत 27 मई को खटकड़ टोल प्लाजा, फैक्ट्री के बाहर गोली चलाने व फैक्ट्री संचालक से 50 लाख की फिरौती मांगने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक जींद के टेनरीज मोड़ के पास छिपे बैठे थे। सीआईए स्टाफ को देखकर बदमाशों ने भागने की कोशिश तो पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चला दी। इसके बाद सीआईए की टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की और बदमाशों की टांगों में गोलियां मार कर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों बदमाशों पर टोल प्लाजा व बीज की दुकान पर फायरिंग करने और फैक्ट्री मालिक से 50 लाख की फिरौती मांगने का आरोप है। गत 27 मई की रात को बाइक सवार दो युवकों ने बरसोला में फैक्ट्री संचालक से 50 लाख की फिरौती मांगी थी और फैक्ट्री के बाहर फायरिंग कर भाग गए थे।
ये भी पढ़ें : नहीं रहे ये मशहूर एक्टर, मनोरंजन जगत में दौड़ी शोक की लहर
मेष: दिन शुभ रहेगा...