Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बदलापुर कांड के आरोपी अक्षय शिंदे का हुआ एनकाउंटर, पुलिस रिवॉल्वर छीनकर की फायरिंग

September 24, 2024

बदलापुर कांड के आरोपी अक्षय शिंदे का हुआ एनकाउंटर, पुलिस रिवॉल्वर छीनकर की फायरिंग

महाराष्ट्र: बदलापुर रेप कांड का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। आरोपी को क्राइम ब्रांच के अधिकारी एक अन्य केस के सिलसिले में ठाणे ले जा रहे थे। इस ही दौरान उसने एक पुलिसकर्मी की रिवाल्वर छीनी और 2 से 3 राउंड फायरिंग की, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्यवाई में आरोपी शिंदे को गोली लगी। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई है।

आपको बता दें कि बीते महीने यानि अगस्त की 13 तारीख को बदलापुर के आदर्श स्कूल में दो लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न किया था. बाद में पता चला की स्कूल के सफाई कर्मचारी अक्षय शिंदे ने ही दोनों बच्चियों से रेप किया था. कुछ दिन बाद जब एक लड़की ने अपने माता-पिता को बताया कि उसके साथ स्कूल में कुछ गलत हुआ, तो माता-पिता तुरंत स्कूल प्रशासन के पास गए. मगर, स्कूल प्रशासन ने एक्शन लेने से मना कर दिया. इसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 17 अगस्त को आरोपी अक्षय को अरेस्ट किया था। उस पर पॉक्सो समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया था।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें