Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : गैंग का नाम लेकर एक करोड़ रंगदारी मांगने वाले गिरफ्तार

extortionists-arrested-from-sonipat

extortionists-arrested-from-sonipat

सोनीपत। गोहाना में पुलिस ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहतक निवासी मोकुल और राहुल के रूप में हुई है।

गैंगस्टर गोदारा के नाम से डरा रहे थे

दोनों ने गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग का नाम लेकर युवक को डराने और उससे रकम वसूलने की योजना बनाई थी। पुलिस के अनुसार पूरा मामला पहले से सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने विदेशी नंबर के जरिए पीड़ित को वॉट्सएप कॉल की। कॉल पर खुद को कुख्यात गैंग से जुड़ा बताकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई।

विदेश से लौटा था शिकायतकर्ता

शिकायत मिलते ही गोहाना पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों तथा पूछताछ के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले से जुड़ी अन्य कड़ियों की जांच जारी है। पीड़ित पिछले तीन साल से यूएसए में रह रहा था और आठ अप्रैल को भारत लौटा था। विदेश में रहने के कारण उसकी अच्छी कमाई होने की जानकारी उसके परिचितों और रिश्तेदारों को थी। इसी आधार पर आरोपियों ने उसे आसान निशाना समझकर रंगदारी की योजना बनाई। भारत लौटने के बाद पीड़ित फिलहाल कोई काम नहीं कर रहा था।

आरोपियों में एक पीड़ित का रिश्तेदार

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि साजिश में शामिल एक युवक पीड़ित का रिश्तेदार निकला, जिसे उसकी विदेश कमाई की पूरी जानकारी थी। इसी लालच में उसने साथियों के साथ मिलकर रंगदारी की योजना बनाई और गैंगस्टर का नाम इस्तेमाल कर डर का माहौल बनाने की कोशिश की, ताकि पीड़ित बिना पुलिस को बताए रकम दे दे। गुरुवार को एसीपी देवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी मोकुल ने विदेशी नंबर से वॉट्सएप पर कॉल कर फिरौती मांगी थी। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि उसका एक दोस्त थाईलैंड गया हुआ है।

गैंग का नाम लेकर बना रहे थे दबाव

उसी नंबर पर वॉट्सएप लॉगिन कर आरोपियों ने कॉल की, जिससे कि पुलिस को लगे कि कॉल विदेश से किसी गैंग की ओर से की जा रही है। आरोपी लगातार गैंग का नाम लेकर दबाव बना रहे थे। पुलिस ने शिकायत के बाद तकनीकी निगरानी और पूछताछ के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस साजिश में कोई और व्यक्ति शामिल तो नहीं है।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Exit mobile version