अंबाला। (Haryana News) अप्रैल शुरू होते ही मौसम ने रंग बदलना शुरू कर दिया है। आने वाले सप्ताह में हरियाणा में मौसम परिवर्तन शील रहने के आसार हैं। इस हफ्ते सात अप्रैल तक हरियाणा में मौसम थोड़ा उलझा हुआ रहने वाला है। कभी बारिश, कभी धूप और बीच-बीच में आंधी भी रहेगी।
आज यानी दो अप्रैल को कई इलाकों में बादल, हल्की बारिश और ठंडी हवाएं चलेंगी। इसके अलावा कुछ इलाकों में तेज हवा (40–50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 अप्रैल को प्रदेश में पश्चमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इस कारण फिर से बारिश, गरज-चमक और तेज हवा चलने की संभावना रहेगी। पांच से सात अप्रैल को मौसम धीरे धीरे साफ हो जाएगा।
Also Read : मुख्यमंत्री विकास कार्यों के लिए दे रहे 21-21 लाख रुपये : सुमन सैनी
सप्ताह के बाद दिन में गर्मी बढ़ने लगेगी। तापमान लगभग 30–36°C तक जा सकता है। फिलहाल बारिश की वजह से थोड़ी ठंडक रहेगी। अप्रैल में सामान्यतः हरियाणा का तापमान 20°C से 36°C के बीच रहता है।
प्रदेश के खेतों में गेहूं की फसल तैयार है। इन दिनों बारिश ने किसानों को परेशान करने का मन बना लिया है। अनाज मंडियों में आज से खरीद शुरू होनी है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश के कारण खेतोंं में पानी भर गया है। ऐसे में फसल काटना और सुखाकर लाना किसानों के लिए कठिन हो रहा है।
Also Read : बदली तस्वीर, ‘स्मार्ट करनाल’ का बड़ा विजन होगा साकार