Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईरान में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर परिजनों की बढ़ी चिंता

March 4, 2026

ईरान में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर परिजनों की बढ़ी चिंता

नई दिल्ली: ईरान में जारी संघर्ष के बीच वहां फंसे भारतीय छात्रों के माता-पिता अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। हालात बिगड़ने के साथ वे भारत सरकार से जल्द स्वदेश वापसी की मांग कर रहे हैं। श्रीनगर के अल्ताफ खान ने बताया कि उनकी 19 वर्षीय बहन सोबिया तेहरान में मेडिकल प्रथम वर्ष की छात्र है। ‘कल कुछ मिनट बात हुई। सायरन बज रहे थे और धमाकों की आवाजें आ रही थीं, उन्होंने कहा। परिवार कई दिनों से ठीक से सो नहीं पा रहा है।

एक अन्य अभिभावक अफरोजा ने कहा कि उनकी बेटी, जो मेडिकल तृतीय वर्ष की छात्र है, ने खाने-पीने की कमी और सुरक्षा जोखिम की जानकारी दी। उन्होंने बताया, ‘अन्य देशों ने अपने छात्रों को निकाल लिया है। हम हर पल बुरी खबर के डर में जी रहे हैं।’ ऑल इंडिया मैडीकल स्टूडैंट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मोहम्मद मोमिन खान ने कहा कि एहतियातन तेहरान से स्थानांतरित भारतीय छात्र सुरक्षित रूप से कोम पहुंच गए हैं। यह प्रक्रिया भारतीय दूतावास तेहरान के समन्वय से हुई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें