Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेट की प्री-वैडिंग में शामिल होंगी देश-विदेश की नामी हस्तियां

February 23, 2024

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेट की प्री-वैडिंग में शामिल होंगी देश-विदेश की नामी हस्तियां

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेट जुलाई में शादी करने जा रहे हैं। मुंबई में होने वाली इस शादी में कई प्री-वैडिंग कार्यक्रम भी होने वाले हैं। इस शाही शादी में देश-विदेश से कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

शादी के पहले के सभी कार्यक्रम जामनगर में रिलायंस ग्रीन कॉम्प्लैक्स में आयोजित होंगे। इसमें कई नामी हस्तियों को देखा जाएगा। इनमें माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स से लेकर मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग, ब्लैकरॉक के सीईओ लैरी फिंक, ब्लैकस्टोन के चेयरमैन स्टीफन स्वाजर्मैन, डिज्नी के सीईओ बॉब इग्नर और अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप के भी आने के कयास लगाए जा रहे हैं। शादी के प्री-वै¨डग सैलिब्रेशन में कम ही समय बचा है।

यह शादी सबसे बड़ी शादियों में से एक होने वाली है। 12 जुलाई को मुंबई में यह शादी होगी। वहीं, प्रशंसक इस भव्य शादी को लेकर उत्साहित हैं। शादी मुंबई के अल्टमाउंट रोड पर बहुमंजिला अंबानी निवास एंटीलिया में होगी। शादी में शामिल होने वाले बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर हैं। उनकी गिनती कभी दुनिया के सबसे अमीर लोगों में होती थी। वह फिलहाल 146 अरब डॉलर की नैटवर्थ के साथ अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें