Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

चर्चित हेड कांस्टेबल आशीष उर्फ सिंघम अर्धनग्न अवस्था में गिरफ्तार, समर्थकों ने किया हंगामा

February 9, 2023

चर्चित हेड कांस्टेबल आशीष उर्फ सिंघम अर्धनग्न अवस्था में गिरफ्तार, समर्थकों ने किया हंगामा

पानीपत के चर्चित हेड कांस्टेबल आशीष उर्फ सिंघम को आज सुबह ही पुलिस लाइन के क्वार्टर से दो थानों की पुलिस ने अर्धनग्न अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने सिंघम के पिता को भी गिरफ्तार कर लिया लेकिन रास्ते में छोड़ दिया। सिंघम की गिरफ्तारी के दौरान काफी हंगामा भी हुआ। वही सिंघम की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही उसके समर्थक पहले पुलिस लाइन पहुंचे और जब पुलिस सिंघम को पानीपत के थाना 13/17 थाने में लाई तो थाने के बाहर सिंघम के समर्थकों का जमावड़ा लग गया। जिसके बाद सिंघम के समर्थकों में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को लेकर काफी गुस्सा देखने को मिला।

आपको बता दें कि बीते दिनों आशीष उर्फ सिंघम के सोशल एकाउंट पर एएसआई मुकेश त्यागी के साथ बहस बाजी का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सिंघम ने एएसआई पर वाहन चालकों से चेकिंग के दौरान रिश्वतखोरी के आरोप लगाए थे। जिसकी शिकायत उन्होंने पानीपत के सेक्टर 13-17 थाना में दी थी साथ ही सिंघम के खिलाफ भी आरोपी एएसआई मुकेश त्यागी ने शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके चलते पुलिस ने बीती 2 फरवरी को ही एएसआई मुकेश त्यागी की शिकायत पर सिंघम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। जिसका खुलासा कल रात आशीष उर्फ सिंघम ने फेसबुक पर आकर किया था और यह कहा था कि कल सुबह 12:00 बजे खुद एसपी को गिरफ्तारी देने जाएंगे लेकिन उससे पहले ही 2 थानों की पुलिस ने सिंघम के क्वार्टर में पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया और पानीपत के सेक्टर 13-17 थाना में ले आई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें