जींद। जुलाना में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने प्रदर्शन किया। गुस्साए किसानों ने मार्केट कमेटी के मेन गेट पर ताला जड़ दिया। लगभग चार घंटे तक किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मांगे माने जाने तक चलेगा प्रदर्शन
किसानों का कहना है कि बायोमेट्रिक सिस्टम उनके हित में नहीं है और जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जुलाना अनाज मंडी में किसानों ने एकजुट होकर मार्केट कमेटी के मेन गेट पर ताला जड़ दिया। यह प्रदर्शन पूरे हरियाणा की मंडियों में किए जा रहे विरोध का हिस्सा बताया जा रहा है।
बायोमेट्रिक सिस्टम कर रहा परेशान
किसानों का कहना है कि सरकार की ओर से लागू बायोमेट्रिक सिस्टम कर रहा परेशान सिस्टम परेशान कर रहा है। उनका सवाल है कि जब मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर KYC हो चुकी है तो फिर बायोमेट्रिक की क्या जरूरत। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द उनकी मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन तेज होगा। किसानों ने हरियाणा में जाम लगाने और मुख्यमंत्री का घेराव करने की चेतावनी भी दी।
कामकाज नहीं हुआ प्रभावित : प्रशासन
मार्केट कमेटी प्रशासन ने कहा कि ताला जरूर लगाया था, लेकिन पुलिस ने खुलवा दिया और मंडी का कामकाज प्रभावित नहीं हुआ। अधिकारियों के अनुसार गेहूं खरीद और भुगतान की प्रक्रिया नियमों के तहत जारी है।
Also Read :

