Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Fastag Annual Pass : सिर्फ 3000 रुपये में बनेगा FASTag पास और 200 ट्रिप फ्री, जानिये क्या है नया नियम

June 19, 2025

Fastag Annual Pass : सिर्फ 3000 रुपये में बनेगा FASTag पास और 200 ट्रिप फ्री, जानिये क्या है नया नियम

Fastag annual pass : केंद्र सरकार ने देश के आम लोगों को राहत देने के लिए नया एलान किया है। अब नेशनल हाईवे (राष्ट्रीय राजमार्ग) पर सफर करना सस्ता होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ऐलान किया है कि जल्द ही एक 3000 रुपये वाला वार्षिक (FASTag) टोल पास शुरू किया जाएगा।

कब से लागू होगा ये नया टोल पास?

यह योजना 15 अगस्त 2025 से पूरे देश में लागू होगी। लोग इस दिन से इस पास को खरीद और इस्तेमाल कर सकेंगे।

3000 रुपये में क्या मिलेगा?

  • इस पास से आप एक साल तक या 200 बार टोल पार कर सकते हैं, जो भी पहले हो।
  • टोल पार करने को एक “ट्रिप” माना जाएगा।
  • अगर आपने एक साल में 200 बार टोल पार कर लिया, तो पास खत्म हो जाएगा, फिर से रिचार्ज कराना होगा।

Image

क्या ये पास अनलिमिटेड सफर के लिए है?

  • नहीं, ये पास अनलिमिटेड (असीमित) यात्रा के लिए नहीं है। आप इसे 1 साल या अधिकतम 200 ट्रिप तक ही इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या नया FASTag लेना पड़ेगा?

  • नहीं, आपको नया FASTag लेने की जरूरत नहीं है।
  • आपके मौजूदा FASTag में ही यह 3000 रुपये का पास रिचार्ज कर दिया जाएगा।

अगर 200 ट्रिप जल्दी पूरे हो गए तो?

अगर आपने साल खत्म होने से पहले ही 200 ट्रिप पूरी कर लीं, तो आप इस पास को फिर से 3000 रुपये देकर रिचार्ज कर सकते हैं।
नया काउंट उसी दिन से शुरू होगा जिस दिन आपने रिचार्ज किया।

 

Image

 

कौन-कौन सी गाड़ियों को मिलेगा ये पास?

  • यह वार्षिक टोल पास सिर्फ नॉन-कमर्शियल गाड़ियों के लिए होगा, जैसे कार, जीप व वैन ट्रक, बस और अन्य कमर्शियल वाहनों के लिए यह पास नहीं मिलेगा। उनके लिए मौजूदा टोल प्रणाली जारी रहेगी।

पास कहां मिलेगा और कैसे रिचार्ज होगा?

जल्द ही पास लेने और रिचार्ज करने की सुविधा इन जगहों पर उपलब्ध होगी:

  • राजमार्ग यात्रा ऐप (RajmargYatra App)
  • NHAI या MoRTH की वेबसाइट

यह प्रक्रिया ऑनलाइन और सरल होगी। आपको किसी दफ्तर या टोल बूथ पर जाने की जरूरत नहीं होगी।

60 किलोमीटर वाले टोल की समस्या कैसे हल होगी?

जो लोग 60 किलोमीटर के अंदर दो टोल प्लाजा के झंझट में फंसते हैं, उनके लिए भी राहत की खबर है।
सरकार का कहना है कि नई तकनीक से इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
अगले 15 दिनों में यह सुविधा शुरू हो सकती है।

एक नजर में मुख्य बातें:

सुविधा विवरण
लागू तिथि 15 अगस्त 2025
कीमत ₹3000 प्रति वर्ष
वैधता 1 साल या 200 ट्रिप
गाड़ियाँ कार, जीप, वैन (नॉन-कमर्शियल)
पास रिचार्ज Rajmarg Yatra App या NHAI वेबसाइट से
पार्किंग चार्ज मुख्य बैलेंस से कटेगा, पास से नहीं
फिर से रिचार्ज 200 ट्रिप पूरे होते ही फिर से संभव

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें