गुुरुग्राम। यहां के गांव वजीरपुर में एक ही झटके में पूरा परिवार उजड़ गया। परिवार को उजाड़ने वाला कोई दुश्मन नहीं बल्कि घर का मुखिया यानी पिता था। कहा जाता है कि उसने अपनी पत्नी और चर बच्चों को जहर देकर मार डाला।
पांचों सदस्यों की मौके पर ही मौत
ये आरोपी गढ़ी हरसरू में एक सैलून चलाता है। इस व्यक्ति ने घर पहुंचकर लगभग 6-7 बजे इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी नाजिम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला बताया जा रहा है। नाजिम गुरुग्राम में सैलून चलाकर परिवार का गुजारा करता था। बताया जा रहा है कि नाज़िम ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी और 14, 12, 10 और 8 साल के चारों बच्चों को जहर दे दिया। इससे पांचों की मौके पर ही मौत हो गई।
नस काटकर की आत्महत्या की कोशिश
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या की कोशिश की। आरोपी ने अपनी नस काट ली थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
खबरें और भी हैं…
खबरें और भी हैं…
खबरें और भी हैं…
खबरें और भी हैं…

