Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेगूसराय में बड़ा सड़क हादसा: कार और ऑटो के बीच हुई भीषण टक्कर, 5 लोगों की मौके ही पर मौत, 3 घायल

July 9, 2024

बेगूसराय में बड़ा सड़क हादसा: कार और ऑटो के बीच हुई भीषण टक्कर, 5 लोगों की मौके ही पर मौत, 3 घायल

बेगूसराय : जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आपको बता दे कि एफसीआई सहायक थाना क्षेत्र में सुबह एक कार और ऑटो की भीषण टक्कर हो गयी जिसमे में पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा बिहटा और बेगूसराय मार्ग के रतनपुर चौक पर हुई है। सड़क हादसे में कार और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हुई है, जिसमें ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

घटना मे पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। एफसीआई थाना की प्रभारी अंजली ने बताया कि कुछ लोग ऑटो पर सवार होकर सिमरिया से जीरो माइल की ओर जा रहे थे। इस दौरान रतनपुर चौक के पास एक कार से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में घटनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। अभी यह भी कहना मुश्किल है कि सभी मृतक ऑटो पर ही सवार थे। फ़िलहाल पुलिस सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दी है। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें