Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा मॉडल स्कूल की पहली मंजिल में लगी भीषण आग

February 6, 2023

हरियाणा मॉडल स्कूल की पहली मंजिल में लगी भीषण आग

पंचकुला के सेक्टर 10 में स्थित हरियाणा मॉडल स्कूल की पहली मंजिल में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। यह आग स्कूल के स्क्रैप स्टोर में लगी है। जानकारी के अनुसार स्क्रैब स्टोर के पास सरिया काटने का काम चल रहा था, जिसके चलते एक चिंगारी कपड़े में जा गिरी और स्टोर में आग लग गई।

घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। मौका रहते फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें