Site icon Dainik Savera Times

सीट के लिए संघर्ष, ट्रेन में चढ़ रहे यात्री की पीट-पीटकर हत्या

fight-for-seat-passenger-beaten-to-death

fight-for-seat-passenger-beaten-to-death

Fight For Seat, Passenger Beaten to Death : नई दिल्ली। शाहदरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के दौरान एक मामूली विवाद ने भयानक रूप ले लिया। इस विवाद ने एक रेलयात्री की जान ले ली। प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर योगा एक्सप्रेस की जनरल बोगी में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की हो गई। कुछ यात्रियों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे उसकी मौत हो गई।

सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

इस घटना ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। यह पूरी घटना सुबह करीब 6:00 बजे की है। हरिद्वार जाने वाली योगा एक्सप्रेस शाहदरा स्टेशन पर रुकी। जनरल डिब्बे में चढ़ने के लिए यात्रियों में धक्का-मुक्की होेने लगी। इस दौरान बागपत के रहने वाले पंकज धामा का कुछ यात्रियों से विवाद हो गया। बोगी के गेट पर शुरू हुई यह मामूली बहस देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। यात्रियों ने पंकज को जमीन पर गिरा लिया और लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।

झगड़ा वीडियो खोल रहा मामले की पोल

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही साफ नजर आ रही है। वीडियो में दिख रहा है कि मौके पर मौजूद एक RPF कांस्टेबल ने बीच-बचाव कर पंकज को भीड़ से छुड़ाया, लेकिन इसके बाद उसे फर्श पर खींचकर छोड़ दिया। फर्श पर गिरने के बाद पंकज तड़प रहा था, लेकिन सुरक्षाकर्मी उसे उसी हाल में छोड़कर आगे बढ़ गए। समय पर अस्पताल न पहुंचाए जाने और इलाज में हुई इसी देरी के कारण पीड़ित की जान चली गई।

Also Read :

Exit mobile version