Site icon Dainik Savera Times

BJP सरकार के इशारे पर कांग्रेस नेताओं पर दर्ज कराई गई प्राथमिकी : Kamal Nath

भोपालः सोशल मीडिया पर कमीशन संबंधी कथित पत्र वायरल होने के बाद कांग्रेस नेताओं पर दर्ज करायी प्राथमिकी को लेकर आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह प्राथमिकी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के इशारे पर दर्ज कराई गई है।

कमलनाथ ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा ‘सर से पांव तक घोटालों से घिरी शिवराज सिंह चौहान सरकार के इशारे पर कांग्रेस की सम्मानित नेता श्रीमती प्रियंका गांधी, श्री जयराम रमेश और मुझ सहित कई नेताओं पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भाजपा नेताओं ने एफआईआर दर्ज कराई गई। जिस सरकार को मध्यप्रदेश का बच्चा-बच्चा कमीशन राज सरकार कहता है, वह सरकार भ्रष्टाचार की जांच नहीं करा सकती, बल्कि भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाने वालों पर अत्याचार कर सकती है। मैं कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता का आव्हान करता हूं कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ तन कर खड़ा हो जाए और इस 50 प्रतिशत कमीशन के राज को उखाड़ फेंके।’

Exit mobile version