नेशनल डेस्क: गुजरात के अरवल्ली जिले के मोडासा शहर के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक चलती एम्बुलेंस में आग लग गई, जिसमें एक नवजात शिशु, एक डॉक्टर और दो अन्य लोगों की जलने से मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटने से 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
पुलिस निरीक्षक डीबी वाला ने बताया कि मोडासा-धनसुरा रोड पर एम्बुलेंस में आग रात करीब एक बजे लगी, जब जन्म के बाद बीमार नवजात बच्चे को आगे के इलाज के लिए मोडासा स्थित एक अस्पताल से अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस हादसे में बच्चे, उसके पिता जिग्नेश मोची (38), अहमदाबाद निवासी डॉक्टर शांतिलाल रेंतिया (30) और अरवल्ली निवासी नर्स भूरीबेन मनात (23) की मौत हुई है। मोची के दो रिश्तेदार, निजी एम्बुलेंस चालक और तीन अन्य लोग झुलस गए है। उन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एसपी डीबी वाला ने आगे कहा- जिग्नेश मोची पड़ोसी महिसागर जिले के निवासी थे और उनके नवजात बच्चे का जन्म के बाद मोडासा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जब उसे दूसरे निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था, तो रास्ते में एम्बुलेंस में आग लग गई।
VD : फगवाड़ा की बेटी बनी कनाडा में बैरिस्टर, पंजाब का नाम किया रोशन

