Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बंगाल के प्रतिष्ठित ‘होलोंग बंगले’ में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियां

June 19, 2024

बंगाल के प्रतिष्ठित ‘होलोंग बंगले’ में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियां

लकाता: पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में स्थित प्रसिद्ध ‘होलोंग बंगले’ में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान के अंदर स्थित लोकप्रिय पर्यटन लॉज ‘होलोंग बंगले’ में मंगलवार की रात करीब नौ बजे आग लगी। घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

मुख्य वन्यजीव वार्डन देबल रॉय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आग बुझाने के लिए दो दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया है। घटना में कितनी संपत्ति को नुकसान हुआ, इसका फिलहाल पता नहीं चला है। रॉय ने कहा, ‘‘फोरेंसिक जांच के बाद आग लगने के कारणों का पता लग सकेगा…. हमें आस-पास के क्षेत्र में वन्यजीवों के घायल होने, मरने या तत्काल खतरे की कोई सूचना नहीं मिली है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें