Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिरोजाबाद: बुखार से हो रही मौतों का सिलसिला जारी

October 13, 2023

फिरोजाबाद: बुखार से हो रही मौतों का सिलसिला जारी

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के जसराना के गांव झपारा में बुखार के चलते दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। यहां 20 दिन के अंदर चार लोगों की मौत के बाद गांव में दहशत भरा माहौल है। चिकित्सा अधीक्षक डा विमल उपाध्याय गुरुवार को हुई महिला की मौत की जानकारी मिलने पर गांव में पहुंचे और लोगों का परीक्षण कर दवा का वितरण किया। इस दौरान रक्त का नमूना लेने के साथ ही साफ सफाई रखने को कहा।झपारा निवासी महेश यादव (55) पुत्र फूलन सिंह को एक सप्ताह पूर्व बुखार आने पर परिजनों ने उनका उपचार जसराना में करवाया। आराम नहीं मिला तो शिकोहाबाद ले गए। हालत बिगडी तो उसको आगरा में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी का भी आगरा में उपचार चल रहा है।

झपारा निवासी राजेंद्र सिंह की पत्नी सोमवती (56) का भी बुखार आने पर आगरा में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उसकी मौत बृहस्पतिवार को हो गई। बुखार से दो दिन में दो मौतें होने से गांव में दहशत भरा माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि झपारा के मौहल्ला घडा में ही साठ से अधिक लोग बीमार हैं। अधिकांश का उपचार झोलाछापों के यहां चल रहा है। कई मरीज आगरा में भर्ती है। ग्रामीणों ने बताया कि 20 दिन पूर्व गांव के वीरेश, दस दिन पूर्व मान सिंह की पत्नी रक्षा देवी की बुखार से मौत हो चुकी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें