
नेशनल डेस्कः राजधानी दिल्ली में जनगणना के पहले चरण की शुरुआत 16 अप्रैल से होने जा रही है, जिसमें टीमें घरों और इमारतों से जुड़ी जानकारी जुटाएंगी। यह प्रक्रिया 16 मई तक चलेगी। इसके बाद जनगणना का दूसरा चरण शुरू होगा, जिसमें लोगों की संख्या और उनके घरों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का आंकड़ा एकत्र किया जाएगा।