Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : पहले फोन पर धमकी, फिर मारी गोली

first-threatened-then-shot

first-threatened-then-shot

रोहतक। सोनीपत रोड के नजदीक भालौठ में रंजिश के चलते गांव के युवक विकास उर्फ नारद (24) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घायल विकास को निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। वारदात की जांच आईएमटी थाना पुलिस कर रही है।

रंजिश का है पूरा मामला

प्रारंभिक जांच में पता चला कि भालौठ गांव निवासी विकास उर्फ नारद की एक युवक से काफी समय से रंजिश चल रही है। बताया जा रहा है कि वीरवार को दोनों की पहले फोन पर बहस हुई। साथ ही आरोपी ने धमकी दी। आरोप है कि रात करीब डेढ़ बजे आरोपी युवक आया और विकास को चार-पांच गोलियां मार दी। गोलियां चलने से गांव में दशहत फैल गई।

घायल विकास का चल रहा उपचार

घायल को परिजनों ने तुरंत खेड़ी साध के नजदीक निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां घायल का उपचार चल रहा है। विकास की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक विकास उर्फ नारद के खिलाफ करीब एक साल पहले गांव में शराब ठेके के बाहर फायरिंग का मामला दर्ज है। पुलिस ने उसे हरिद्वार से गिरफ्तार किया था।

पुलिस का रही मामले की जांच

विकास ने वीडियो वायरल कर कहा था कि कोई बड़ा बदमाश नहीं है। अबकी बार गांव के ही एक अन्य युवक पर उसे गोलियां मारने का आरोप है। आईएमटी के थाना प्रभारी एसआई अश्वनी ने बताया कि वारदात की जांच पड़ताल कर रहे हैं। जल्द आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल युवक विकास उर्फ नारद का उपचार चल रहा है।

Also Read : खुशियों, मेहनत और आस्था का पर्व है बैसाखी

Also Read : इनेलो का हल्ला बोल, 12 को कैथल मंडी में ट्रैक्टर मार्च

Also Read : ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो बहनों की माैत

Exit mobile version