Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana : शेयर मार्केट के नाम पर करोड़ों रुपये ठगने के आरोपी 5 गिरफ्तार

April 25, 2026

Haryana : शेयर मार्केट के नाम पर करोड़ों रुपये ठगने के आरोपी 5 गिरफ्तार

हिसार। हिसार पुलिस ने फर्जी मोबाइल ऐप से लोगों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। साइबर थाना हिसार की टीम ने पंजाब, राजस्थान और हैदराबाद में छापेमारी कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बरवाला में की थी 29 लाख की ठगी

इस गिरोह का शिकार बरवाला का एक युवक बना, जिससे आरोपियों ने करीब 29 लाख रुपये ठगे। ये जालसाज इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर लुभावने विज्ञापन देते थे। खुद को नामी म्यूचुअल फंड कंपनियों का प्रतिनिधि बताकर ये पीड़ितों को एक खास ऐप डाउनलोड करवाते थे। इस फर्जी ऐप में पीड़ित को अपना मुनाफा बढ़ता दिखता था। इससे प्रभावित होकर वह और अधिक पैसा निवेश करता था। जब पीड़ित ने अपना पैसा निकालने की कोशिश की, तो आरोपियों ने टैक्स और क्लियरेंस के नाम पर और पैसों की मांग शुरू कर दी।

ये है पूरा फर्जी फर्म का खेल

पुलिस जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ठगी की रकम सीधे मुख्य आरोपियों के खाते में नहीं जाती थी, बल्कि इसे कई अलग-अलग बैंक खातों से घुमाया जाता था। अंत में यह पैसा एक फर्जी फर्म के खाते में ट्रांसफर किया जाता था। इस मामले की कड़ी फरीदाबाद से जुड़ी थी, जहां से एक आरोपी को पहले ही दबोचा जा चुका है। आरोपियों के कब्जे से बरामद 18 मोबाइल और 33 पासबुक इस बात का प्रमाण हैं कि वे कितने बड़े स्तर पर फर्जी बैंक खातों का संचालन कर रहे थे।

पुलिस की चेतावनी : नहीं आना चाहिए लालच में

एएसपी मयंक मुदगिल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उम्मीद है कि देश के अन्य राज्यों में हुई कई बड़ी ठगी के मामलों का भी खुलासा होगा। पुलिस ने आम जनता को सचेत करते हुए कहा है कि व्हाट्सएप ग्रुप या इंस्टाग्राम पर मिलने वाले किसी भी इन्वेस्टमेंट टिप्स पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। किसी भी ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसकी आधिकारिक वेबसाइट और सेबी रजिस्ट्रेशन की जांच अवश्य करें।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें